अमलेश्वर (पाटन)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दिल्ली में आन्दोलनरत किसान भाइयों के समर्थन में, पाटन विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के तत्वावधान में 09 फरवरी को अन्न दाताओ के समर्थन व सम्मान में एक दिवसीय सम्मेलन एवं पत्रकार वार्ता पदयात्रा का आयोजन किया जाना है। इसमे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन, एवं ब्लॉक कांग्रेस जामगांव आर के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता गण, सेक्टर प्रभारी, जोन प्रभारी, जिला, जनपद, पंचायत सदस्य गण, ब्लॉक किसान कांग्रेस के साथी, महिला प्रकोष्ठ कांग्रेस, भारतीय युवा कांग्रेस पाटन, जामगांव आर, एन.एस.यु.आई. पाटन, जामगांव आर के पदाधिकारी, सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता गण, अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करे और कार्यक्रम को सफल बनायें, आप सभी कांग्रेस जन उपस्थित रहेंगे विशेष निवेदन- पदयात्रा के लिए 9 फरवरी को सुबह 10 बजे टोला घाट के शिव मंदिर के पास उपस्थित होना है, भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर पदयात्रा प्रारंभ किया जाएगा। महेंद्र वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन, राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
अन्न दाताओ के समर्थन व सम्मान में एक दिवसीय सम्मेलन एवं पदयात्रा
Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी से राज्यपाल सुश्री उइके ने सौजन्य भेंट की
Next Article तिल्दा नेवरा में वन विभाग की बड़ी कार्यवाही
Related Posts
Add A Comment



















