मुंबई। गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता राज कपूर के बेटे एवं अभिनेता-निर्देशक राजीव कपूर का मंगलवार को निधन हो गया। वे 58 वर्ष के थे। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह ने इंस्टाग्राम पर उनके निधन की पुष्टि की। फिलहाल राजीव कपूर के निधन के कारण पर कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने फिल्मों में अपनी शुरुआत 1983 में एक जान हैं हम से की थी लेकिन उन्हें पहचान 1985 में आई राम तेरी गंगा मैली फिल्म से मिली। इसका निर्देशन राज कपूर ने किया था। राजीव कपूर ने आसमान, लवर ब्वॉय, जबर्दस्त और हम तो चले परदेस आदि फिल्मों में भी अभिनय किया। हीरो के तौर पर उनकी अंतिम फिल्म जिम्मेदार थी। इसके बाद उन्होंने निर्माण और निर्देशन की ओर रुख किया। वह फिल्म हिना के निर्माता थे, जिसका निर्देशन उनके सबसे बड़े भाई रणधीर कपूर ने किया था और अभिनय किया था ऋषि कपूर ने। राजीव कपूर तीन भाइयों और दो बहनों-रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, ऋतु नंदा और रीमा जैन में सबसे छोटे थे।
Previous Articleशख्सियत : 13 साल की उम्र में रामदेव बाबा को टीवी में देखकर किया योगाभ्यास, ऐसे योग शिक्षिका बनी अन्नपुर्णा टिकरिहा….
Next Article निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना छत्तीसगढ़
Related Posts
Add A Comment



















