मलप्पुरम (केरल) के पोन्नानी के एक सरकारी स्कूल में 91 विद्यार्थी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इस खबर के बाद से अब यह कहा जा रहा है कि इन विद्यार्थियों में संक्रमण का प्रसार एक निजी ट्यूशन सेंटर से हुआ है। इस मामले को लेकर तिरुर के जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार ने जानकारी दी है कि फिलहाल ट्यूशन सेंटर को सोमवार को सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोन्नानी के दो सरकारी विद्यालयों में कई छात्रों और शिक्षकों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसे देखते हुए एहतियातन यहां के कुछ अन्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों की आरटी-पीसीआर जांच किए जाने का फैसला हुआ है। कुमार ने कहा, यह पाया गया है कि एक निजी ट्यूशन सेंटर संक्रमण के प्रसार का कारण बना, जहां विद्यार्थी पढ़ाई करने जाते थे। उन्होंने यह भी बताया कि मारनचेरी और वनेरी स्कूलों के अलावा आसपास के स्कूलों को भी कुछ दिनों के लिए बंद करा दिया गया है ताकि कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को काबू किया जा सके। बता दें, इन स्कूलों के कम से कम 22 विद्यार्थियों को पृथक-वास में रखा गया है जो कि इस ट्यूशन सेंटर में पढऩे जाते थे और बुधवार को सभी की जांच की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि इनके जांच नतीजों के आधार पर इस बात का निर्णय किया जाएगा कि इलाके के आसपास के स्कूलों के विद्यार्थियों का कोविड-19 परीक्षण कराया जाए या नहीं? उन्होंने कहा कि अब तक मारनचेरी स्कूल के 148 विद्यार्थी और 37 शिक्षक जबकि वनेरी स्कूल के 42 विद्यार्थी व 42 शिक्षक संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच, जिले के अन्य अधिकारियों का कहना है कि उनके पास उन सभी विद्यार्थियों का ब्योरा उपलब्ध नहीं है जोकि इस ट्यूशन सेंटर में जाते थे। हालांकि, पहले ही विद्यार्थियों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद से ही ट्यूशन सेंटर बंद है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031