प्रयागराज। मौनी अमावस्या का पर्व कल संगम नगरी प्रयागराज में भी पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा. इस मौके पर प्रयागराज के माघ मेले में तकरीबन एक करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है. कोरोना की महामारी के बावजूद लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने एक दिन पहले ही मेला क्षेत्र में डेरा जमा लिया है. मौनी अमावस्या को लेकर प्रशासन ने खास तैयारियां की हुई हैं. ग्रहों और नक्षत्रों के खास संयोग के चलते इस बार की मौनी अमावस्या का महत्व काफी बढ़ गया है. प्रयागराज में पिछले एक हफ्ते से मौसम काफी बेहतर होने और पूरे दिन खिली धूप निकलने की वजह से श्रद्धालु काफी राहत महसूस कर रहे हैं. मौनी अमावस्या का स्नान पर्व प्रयागराज के माघ मेले का तीसरा और सबसे बड़ा पर्व होता है. पूरे मेले में सबसे ज्यादा भीड़ इसी दिन आती है. मौनी अमावस्या के मौके पर संगम में डुबकी लगाने का सिलसिला ब्रह्म मुहूर्त यानी रात को करीब साढ़े तीन बजे ही शुरू हो जाएगा. मेले में आ रही भारी भीड़ के मद्देनजर सभी प्रमुख विभागों का एक साझा कंट्रोल रूम बनाया गया है. यह कंट्रोल रूम बसंत पंचमी तक काम करता रहेगा. श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर संगम के साथ ही गंगा के तट पर कई दूसरे स्नान घाट भी बनाए गए हैं. इस खास मौके पर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम रहेंगे. पुलिस के साथ ही पैरा मिलिट्री फोर्स भी तैनात की जाएगी. रेलवे और रोडवेज ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं. प्रयागराज रेंज के आईजी कवीन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं और इसके साथ ही भीड़ में भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने की भी पूरी कोशिश की जाएगी. धर्मगुरु बिनेका बाबा के मुताबिक इस बार की मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं को विशेष पूजा और अनुष्ठान करने की जरुरत है. इस बार ग्रहों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है. धर्मगुरु स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ का कहना है कि वैसे तो पूरे दिन मौन रहने का नियम है, लेकिन व्यवहारिक तौर पर यह मुमकिन नहीं होने की वजह से कम से कम स्नान और पूजा होने तक जरूर मौन रहना चाहिए.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031