भागलपुर :  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार के भागलपुर में सोमवार को आरोप लगाया कि विदेशी ताकतों के समर्थन से संचालित टूलकिट कांग्रेस नेता राहुल गांधी का इस्तेमाल भारत में अस्थिरता पैदा करने के लिए कर रहा है। नवीन ने यहां ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशी ताकतों के इशारे पर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा, ”राहुल गांधी का इस्तेमाल, विदेशी ताकतों के समर्थन से संचालित टूलकिट भारत में अस्थिरता पैदा करने के लिए कर रहा है। वह देश में अराजकता फैलाने के लिए विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्हें याद रखना चाहिए कि हमारा देश संविधान से चलता है।” कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की कमी के कारण वे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान अपनी शिकायतें उठाने में विफल रहे। उन्होंने कहा कि जनता ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्ष को करारी शिकस्त देकर उसे सबक सिखाया है। 

नवीन ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल चुनाव हारने पर ही संवैधानिक संस्थाओं और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर सवाल उठाते हैं, जबकि चुनाव जीतने पर पूरी चुनावी प्रक्रिया को स्वीकार कर लेते हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार, आतंकवाद और 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन, राष्ट्रमंडल खेलों तथा कोयला आवंटन जैसे घोटालों के कारण सत्ता से बाहर होना पड़ा था। उन्होंने आगे दावा किया कि विपक्ष का राजनीतिक भविष्य खतरे में है और आगामी चुनावों में मतदाता उसे फिर से खारिज कर देंगे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30