रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का दो दिवसीय महा अधिवेशन तिल्दा राज के ग्राम अल्दा में आज 13 फरवरी से प्रारंभ हो चुका है। और दूसरे दिन याने कि 14 फरवरी के प्रथम सत्र के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस शामिल होंगे। जबकि समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ.रामकुमार सिरमौर करेंगे। वहीं विशेष अतिथिगणों में दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल, अपर आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल हेमंत वर्मा, संयुक्त आयुक्त परिवहन वेदव्रत सिरमौर, अधिक्षण अभियंता जल संसाधन इंजी.पवन वर्मा शामिल होंगे। जबकि दूसरे दिन के द्वितीय सत्र के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अध्यक्षता छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ. रामकुमार सिरमौर, विशेष अतिथिगणों में अध्यक्ष छत्तीसगढ़ महिला आयोग श्रीमती किरणमयी नायक, सांसद राज्यसभा श्रीमती छाया वर्मा, कुलपति स्वामी विवेकानंद तकनीकी विवि मुकेश वर्मा, महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा, सलाहकार मुख्यमंत्री विनोद वर्मा, महाप्रबंधक सीजीपीसीएल निर्मल बिजौरा होंगे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031