नई दिल्ली। पहाड़ों में बर्फबारी के चलते हिमस्खल भी खूब देखने को मिल रहा है, जिससे मैदानी इलाकों का तापमान भी नीचे लुढ़कता जा रहा है। नीचे गिरते तापमान के बीच हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर और दिल्ली एनसीआर में लोगों को कड़ाके की ठंड व शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए मंगलवार को कहा है कि उत्तर-पश्चिम हवा का प्रवाह बना रहेगा, जिससे बारिश की संभावना बनी हुई है। इस कारण मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। हालांकि नमीयुक्त पूर्वी हवा के आगमन की संभावना है, जिससे दक्षिण बिहार में अगले 24 से 48 घंटे के बीच आंशिक बादल छाए रहेंगे। साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबूंदी होने की संभावना हैं। हिमाचल प्रदेश में सोमवार को मौसम शुष्क रहा. मौसम विभाग के मुताबिक, 21 फरवरी को राज्य के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, मनाली, कुफरी और डलहौजी में न्यूनतम तापमान क्रमश: 1.8, 6.2 और 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि, शिमला में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, झारखंड की राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में आज कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में 15 फरवरी तक बारिश की संभावना नजर आ रही है। हरियाणा में अभी 20 फरवरी तक ठंड का असर दिखेगा। फरवरी के आखिरी दिनों में दिन का तापमान सामान्य रहने की संभावना है। सूबे में रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। उत्तराखंड में बर्फबारीउत्तरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना नजर आ रही है। इसकी जानकारी मौसम विभाग ने दी है। उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो, 16 और 17 फरवरी को मध्य प्रदेश के दक्षिणी भाग, महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र के दक्षिणी और मध्य हिस्से एवं मराठवाड़ा में गरज के साथ छिटपुट बारिश होने के आसार हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031