हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। घरेलू वायदा और हाजिर दोनों बाजारों में भाव टूट गए हैं। वहीं, वैश्विक स्तर पर भी कीमतें नीचे आ गई हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 0.72 फीसदी या 988 रुपये की गिरावट के साथ 1,35,717 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 3.18 फीसदी या 5,609 रुपये की गिरावट के साथ 1,70,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

हाजिर बाजार में क्या हैं सोने-चांदी के भाव

गुड रिटर्न्स के अनुसार, सोमवार सुबह दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 820 रुपये की गिरावट के साथ 1,36,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 750 रुपये की गिरावट के साथ 1,25,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 620 रुपये की गिरावट के साथ 1,02,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। उधर चांदी का हाजिर भाव दिल्ली में 5000 रुपये की गिरावट के साथ 1,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

बड़े शहरों में 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट्स

शहर24 कैरेट (rs/10 ग्राम)22 कैरेट (rs/10 ग्राम)18 कैरेट (rs/10 ग्राम)
चेन्नई1,36,8001,25,4001,02,600
मुंबई1,36,8001,25,4001,02,600
दिल्ली1,36,9501,25,5501,02,750
कोलकाता1,36,8001,25,4001,02,600
बेंगलुरु1,36,8001,25,4001,02,600
हैदराबाद1,36,8001,25,4001,02,600
केरल1,36,8001,25,4001,02,600
पुणे1,36,8001,25,4001,02,600
वडोदरा1,36,8501,25,4501,02,650
अहमदाबाद1,36,8501,25,4501,02,650
जयपुर1,36,9501,25,5501,02,750
लखनऊ1,36,9501,25,5501,02,750

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट आई है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.29 फीसदी या 11.20 डॉलर की गिरावट के साथ 3,875.10 डॉलर प्रति औंस रह गया है। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.29 फीसदी या 11.08 डॉलर की गिरावट के साथ 3,873.41 डॉलर प्रति औंस रह गया है।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 3.29 फीसदी या 1.62 डॉलर की गिरावट के साथ 47.51 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, सिल्वर स्पॉट 2.49 फीसदी या 1.21 डॉलर की गिरावट के साथ 47.52 डॉलर प्रति औंस रह गयी है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30