मनुष्य के जीवन से जुड़े अनेक पहलुओं को हस्तरेखा दिखाता है. आपकी हथेली पर बनी रेखाएं और निशान आपकी आयु, रोजगार, शिक्षा, विवाह, धन दौलत और संतान सुख के बारे में बताता है. हममे से कई लोग भले ही हस्तरेखा पर ज्यादा विश्वास नहीं करते. लेकिन हम अपना हाथ एक बार जरूर किसी ना किसी को दिखाते हैं. बता दें कि हमारी हथेलियों पर कई ऐसे निशान और रेखाएं होती हैं, जिन्हें बहुत शुभ माना जाता है. ऐसे ही हमारे हाथ में एक सूर्य रेखा होती है. अनामिका उंगली के नीचे आपकी हथेली पर सूर्य रेखा होती है. इस रेखा को सूर्य पर्वत भी कहते हैं. अगर आपकी हथेली पर सूर्य रेखा के साथ मष्तिष्क रेखा भी बनी होती हैं, तो ये रेखाएं बहुत ही शुभकारी और फलदायी होती हैं. जिन लोगों की हथेलियों में ये दोनों रेखा बनी होती हैं, उनको सरकारी नौकरी मिलने में किसी भी तरह की कठिनाई नहीं होती. ऐसे लोग बहुत जल्दी धनवान बनते हैं. इन लोगों का भाग्य हमेशा इनके साथ होता है. ऐसे जातक अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं. वहीं दूसरी तरफ अगर किसी व्यक्ति की हथेली में सूर्य पर्वत पर सूर्य रेखा स्पष्ट रूप से नहीं बनी होती, तो ऐसे व्यक्तियों को अपने काम में बहुत देर से सफलता मिलती है.
आपको जल्दी ही मिलने वाली है सरकारी नौकरी, गौर से देखिए आपकी हथेली में बनी ये रेखाएं
Previous Articleकिशोरावस्था की समस्याएं एवं समाधान पर व्याख्यान
Related Posts
Add A Comment



















