रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोरबा के पदाधिकारियों ने सिटी बस संचालन की मांग की है। इसी कड़ी में नगर पालिका निगम के आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। सौंपे गये ज्ञापन में छात्र-छात्राओं को कहना है कि लॉकडाउन के कारण कोरबा जिले में नगर पालिका निगम द्वारा संचालित सिटी बस का परिवहन बंद किया गया था जो कि वर्तमान में लगभग सभी यात्री बसों ऑटो आदि का परिवहन सुविधा प्रारंभ हो चुकी है परंतु कोरबा जिले के अंदर चलने वाली सिटी बस परिचालन आज तक बंद पड़ा है सिटी बस की सेवा आम जनता को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया था इसमें स्कूल, महाविद्यालय, दैनिक मजदूर करने वाले अधिकांश लोगों को आने-जाने की सुविधा मिलती थी लेकिन बंद के कारण हम छात्र-छात्राओं को अपने स्कूल, महाविद्यालय में आने जाने की काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि सिटी बस का संचालन जल्द से जल्द प्रारंभ किया जाए अन्यथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोरबा द्वारा उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होगी। ज्ञापन देते समय मुख्य रुप से जिला संयोजक श्याम, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेक राजवाड़े, स्वाति राजवाड़े, नगर मंत्री मोंटी पटेल, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, करण गुप्ता, सनी यादव, अभिषेक तिवारी, ज्योति, अर्जुन कर्स, कुलदीप सिंह, राहुल, काजल, निखिल, कुलदीप, रुपेश, शुभांशु इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031