अमलेश्वर (पाटन)। कोरोना महामारी के कारण बच्चे भले ही स्कूल नहीं जा पा रहे हैं लेकिन उनकी पढ़ाई सतत रूप से जारी है। स्कूल बंद है लेकिन मोहल्ला केंद्रों के माध्यम से बच्चे अपनी पढ़ाई निरंतर जारी रखे हुए हैं। स्कूल स्रोत केंद्र पाहन्दा (अ) के अधीनस्थ सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला के बच्चे मोहल्ला केंद्रों में पढ़ाई कर रहे हैं। जिसका अवलोकन संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा द्वारा किया जा रहा है। संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री ललित कुमार बिजौरा ने मोहल्ला पढ़ाई केंद्र अमलेश्वर में जाकर बच्चों से बातचीत की, एवं भाषा, गणित विषय पर निर्धारित अपेक्षित दक्षता का आंकलन भी किया एवं बच्चों से गतिविधि भी कराई गई। बच्चों ने स्थानीय कहानी एवं गीत भी सुनाए। उन्होंने इतना तो मेरे बच्चे कर ही सकते हैं 100 दिवसीय कार्यक्रम अंतर्गत कक्षा 1, 2 कक्षा 3, 4, 5 एवम कक्षा 6, 7, 8 के लिए तीन स्तर पर निर्धारित भाषा, गणित विषय की अपेक्षित दक्षता-सुनना, पढऩा, लिखना, संख्याओं की समझ, जोड़ की समझ, घटाने की समझ, गुणा की समझ, भाग की समझ, पहाड़े बनाना, अमानक एवम मानक इकाइयों से परिमाप निकालना, पैटर्न बनाना इन दक्षताओं को हासिल करने हेतु विशेष फोकस किया। तथा जो बच्चे दक्षता हासिल नहीं कर पाए हैं उनके लिए उपचारात्मक शिक्षण पर जोर देते हुए तथा उनके लिए अतिरिक्त समय देने एवम गतिविधि आधारित शिक्षण हेतु शिक्षकों को प्रेरित किया। संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने कोविड-19 गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करते हुए मोहल्ला क्लास संचालित करने की बात कही। अवलोकन के दौरान मोहल्ला पढ़ाई केंद्र प्रभारी संतोष कुमार शर्मा, श्रीमती पुष्पांजलि ठाकुर, श्रीमती शालिनी देवांगन उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031