उत्तर प्रदेश के एटा जिले की एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी भाभी ने उसे बेहोशी की दवा खिलाकर उसका दुष्कर्म करवाया और बेहोशी की हालत में उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया है। इस वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है और छह महीने से उसके साथ बलात्कार किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता ने मंगलवार को इस बाबत शिकायत दी थी जिस पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीडि़ता का आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप रहने के लिए मजबूर किया गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि पिछले छह महीनों से उसे ब्लैकमेल कर उसका बलात्कार किया जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर पंकज मिश्रा ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही प्राथमिकी दर्ज कर महज 12 घंटे में पीडि़ता की भाभी और फिरोज़ाबाद में रहने वाले उसके अन्य रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Related Posts
Add A Comment


















