रायपुर। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में पूर्व में संचालित कोविड केयर सेंटर्स (आइसोलेशन सेंटर्स) को दोबारा चालू करने और अनुमति प्राप्त निजी चिकित्सालयों में कोरोना संक्रमितों के इलाज हेतु आवश्यक समन्वय के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को परिपत्र जारी किया है। स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक श्री नीरज बंसोड़ ने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को कोविड-19 मरीजों के उपचार हेतु अनुमति प्राप्त स्थानीय अस्पतालों के साथ बैठक कर उन्हें पुन: क्रियाशील करने तथा पूर्व में संचालित कोविड केयर सेंटर्स को दोबारा शुरू करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया है कि पूर्व में प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए निजी अस्पतालों को भी इलाज की अनुमति दी गई थी। मरीजों की कमी के कारण वर्तमान में कई अस्पतालों ने कोविड-19 का उपचार बंद कर दिया है। इस महीने (मार्च-2021 में) मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए निजी अस्पतालों में इलाज और शासकीय कोविड केयर सेंटर्स को पुन: शुरू किया जाना आवश्यक है। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे निजी अस्पताल जहां कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन नहीं किए जाने के कारण इलाज की अनुमति निरस्त कर दी गई थी, उन्हें शामिल नहीं करने कहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com