नई दिल्ली, एजेंसियां। पूरा देश होली के रंग में डूबा हुआ है। 29 मार्च को देशभर में होली का त्योहार मनाया जाएगा। मौसम विभाग की माने तो दिल्ली-एनसीआर में इस बार होली का दिन पिछले दस सालों में सबसे गर्म रहेगा। राजधानी दिल्ली में होली के दिन यानी 29 मार्च को पारा 38 डिर्गी सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं, देश के कई हिस्सों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी बारिश होने का आसार बने हुए हैं। गिलगित-बाल्टिस्?तान और मुजफ्फराबाद में 28 और 29 मार्च को कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर में होली के दिन 38 डिग्री रहेगा तापमान
दिल्ली एनसीआर के मौसम की बात करें तो स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार सोमवार का दिन सबसे गर्म दिन रहेगा। 2011 के बाद से होली के त्योहार के दिन सबसे उच्चतम तापमान देखा जाएगा। 19 मार्च 2011 को होली के दिन दिल्ली का तामपान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं इस बार यह तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। इसके साथ ही दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकॉर्ड हो सकता है। इस दौरान मौसम साफ और शुष्क रहेगा। तेज धूप के बीच हवाएं भी चलेंगी।
झारखंड कई जिलों में रहेगी भीषण गर्मी
झारखंड की राजधानी रांची में इनदिनों तेज धूप और हल्की हवा के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार लोगों को आने वाले दिनों में तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। राज्य के दूसरे जिलों में भी गर्मी पडऩे की संभावना बनी हुई है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते देश के कई अहम राज्यों तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई थी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com