रायपुर। स्वास्थ्य चेतना विकास समिति छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को ट्यूट कर कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु सुझाव देकर सेवानिवृत्त होने वाले अथवा हाल ही में सेवानिवृत्त हो चुके छत्तीसगढ़ सरकार से राज्य के डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ को 1 वर्ष की सेवावृद्धि अथवा संविदा नियुक्ति देने की मांग किया है। उन्होंने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे कहा है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस जनित महामारी कोरोना-19 का प्रकोप लगातार तेजी से बढ़ रहा है और इन स्थितियों में एलोपैथी, होम्योपैथी, आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा पद्धतियों के सरकारी अस्पतालों में सभी डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ पूरी कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी के साथ कोरोना योद्धा के रूप में सेवायें दे रहे हैं। परन्तु विभाग इस विकट परिस्थितियों में चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी होने की समस्या से जूझ रहे हैं। इस कमी से निपटने के लिये सरकार को सेवानिवृत्त होने वाले करोना योद्धाओं को तुरंत 1 वर्ष सेवावृद्धि देकर और हाल ही में सेवानिवृत्त हुये लोगो को 1वर्ष की संविदा नियुक्ति से इस समस्या से कुछ हद तक निजात पाया जा सकता है। अनेक सेवानिवृत्त चिकित्सक पुन: सेवा के लिए इछुक है और कुछ ने स्वयं आवेदन देकर काम मे वापस लौटने निवेदन भी किया है। इनके आवेदन सरकारी तामझाम में उलझे पड़े हैं, जबकि सरकार को ऐसे आवेदन पर तत्काल निर्णय लेने की जरूरत है। उन्होंने आगे बताया है कि मध्यप्रदेश में शासन ने गत वर्ष इसी तरह के आदेश जारी किये थे जिसे आवश्यकता अनुसार समीक्षा कर आगे भी बढ़ा रहे हैं। अत: छत्तीसगढ़ सरकार को जनहित में तुरन्त निर्णय लेना चाहिए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com