रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोविड 19 वैक्सीनेशन में रोज नए रिकार्ड बन रहे हैं। स्वास्थ्य अमला युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन में लगा हुआ है। वैक्सीनेशन साइट की संख्या बढ़ाई जा रही है ताकि एक केन्द्र में अधिक भीड़ न हो। संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं स्टेट नोडल वैक्सीनेशन डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि आज प्रदेश में 3069 सेशन साइट पर कुल 3 लाख 26 हजार 12 कोविड 19 की डोज दी गई। 45 वर्ष से अधिक आयु समूह के 3 लाख 17 हजार 500 को पहली डोज दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने पुन: सभी से अपील की है कि 45 वर्ष से अधिक के सभी व्यक्ति वैक्सीनेशन अवश्य कराएं ताकि सभी मिल कर इस वैश्विक महामारी से निपट सकें। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार जिन देशों में वैक्सीनेशन बड़ी संख्या में हुआ है वहां कोरोना के फैलाव के केस कम हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर जिले में 23868, दुर्ग जिले में 30636, राजनांदगांव में 21275, बिलासपुर में 21903, सुकमा में 2475, रायगढ़ में 21031, बालोद में 12602, सरगुजा में 12273, जांजगीर चांपा में 18959, बलौदाबाजार में 20962, जशपुर 2061, कोरबा में 17492, बेमेतरा में 6581, धमतरी में 8830, कोरिया में 6148, कोंडागांव में 4465, कांकेर में 10203, गोरेला पेंडा मरवाही में 4616, मुंगेली में 14820, नारायणपुर में 1266, गरियाबंद में 6798, बस्तर में 4655, दंतेवाडा 3322, सूरजपुर में 9680, बलरामपुर में 10047, महासमुंद मे 20040, बीजापुर में 1903, कबीरधाम में 7101 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। महासमुंंद और रायगढ़ ने अपने लक्ष्य के विरूद्ध दुगुने से भी अधिक वैक्सीनेशन किया। उल्लेखनीय है कि वैक्सीन की पहली खुराक के 6-8 सप्ताह के बीच दूसरी खुराक लेना होगा। सेकंड डोज लेने के दो सप्ताह के अंदर आम तौर पर शरीर में प्रतिरक्षात्मक तंत्र विकसित होता है। वैैैक्सीन लगाने के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार करना मास्क लगाना,दूरी रखना एवं हाथों की सफाई आवश्यक है जिससे कोरोना के खतरे को कम किया जा सकेगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com