मुसीबत की घड़ी में भला कौन साथ देता है और जो हाथ थामकर सहारा दे जाए, वही शायद अपना होता है। सेवाभावी संस्था इंडियन रोटी बैंक बिल्कुल इसी सोच के साथ कार्य करते हुए इन दिनों जरूरतमंदों का सहारा बन रहा है। लोगों की पीड़ा को महसूस करते हुए उनकी मदद के लिए संस्था की ओर से कई प्रेरक पहल की जा रही है और यही वजह है कि इंडियन रोटी बैंक का सेवाभाव शहर में अब चर्चा का विषय बन गया है। इंडियन रोटी बैंक का सपना, भूखा न सोए कोई अपना…की पंक्ति को साकार करने के लिए अब की बार बच्चों के साथ खुशियां बांटी गई। फल, नमकीन, बिस्कुट और चाकलेट के साथ बच्चों को मास्क भी वितरित किया गया। इस मौके पर कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए दो गज की दूरी, मॉस्क है जरूरी और समय-समय पर हाथों को सैनेटाइज करने का महत्व बताया गया। इसके साथ ही इंडियन रोटी बैंक के संस्थापक विक्रम पांडेय के मार्गदर्शन में राजनांदगांव की टीम ने जागरुकता से संबंधित कई प्रेरक आयोजन किए। टीम के श्री सदानी ने बच्चों को मास्क बांटे। अन्य सामग्री खुशी तिवारी ने वितरित की। बताते चलें कि कोरोना संक्रमण के दौर में लोगों की जीवनशैली का एक बड़ा जहां, अस्त-व्यस्त पड़ गया है, वहीं इंडियन रोटी बैंक की ओर से जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री वितरित की जा रही है। इस सेवाभाव से प्रेरित होकर संस्था से अब कई लोग जुडऩे लगे हैं, ताकि संस्कारधानी में सहयोग की एक नई पंरपरा को आकार दिया जा सके। सेवाभावी संस्था इंडियन रोटी बैंक का सबसे महत्वपूर्ण नारा इंडियन रोटी बैंक का सपना भूखा न सोये कोई अपना है और इन दिनों इसी टैग लाइन पर कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में संस्था के जिला कोडिनेटर तथा एस्ट्रो कार्ड रीडर (अंक ज्योतिष) भावना तिवारी ने बताया कि इंडियन रोटी बैंक संस्था द्वारा अशक्त लोगों को कुछ महीने से लगातार मॉस्क, सेनेटाइजर, कंबल व भोजन के अलावा जरूरत के अन्य सामान्य सामान वितरित किए जा रहे हैं। यानी अशक्तों की पीड़ा को भांपकर उनकी मदद करने की हरसंभव कोशिश की जा रही है और संभवत: इसी सेवाभाव का परिणाम है कि संस्था में राजनांदगांव से बहुत से सेवाभावी लोग जुड़ भी रहे हैं। इस मॉस्क, कंबल और भोजन वितरण के मौके पर जिला समन्वयक भावना तिवारी के साथ संस्था के सदस्य कमलेश तिवारी, विकास शर्मा, आकाश, खुशी, पूजा, अक्षय व ओजस्विनी सहित अन्य सेवाभावी लोग मौजूद थे और सभी ने इस पहल की खुलकर तारीफ की। इस पहल को समाज के लिए अनुकरणीय बताया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com