जयपुर. राजस्थान में मंगलवार सुबह कोरोना के 144 नए केस सामने आए। इनमें जयपुर में 61, भरतपुर में 30, अलवर में 11, जोधपुर में 8, चूरू में 7, कोटा में 6, सीकर में 5, बाड़मेर में 4, दौस में 3, जालौर और झालावाड़ में 2-2, बीकानेर, डूंगरपुर, गंगानगर, सवाई माधोपुर में 1-1 संक्रमित मिला। वहीं, दूसरे राज्य से आया 1 व्यक्ति भी पॉजिटिव मिला। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 11020 पहुंच गया। 5 मरीजों की मौत भी हुई। इनमें जयपुर में 2, अजमेर, जोधपुर और दूसरे राज्य से आए 1-1 व्यक्ति शामिल है। मौतों का कुल आंकड़ा 251 पहुंच गया।

मंदिर खुलने का इंतजार: सोशल डिस्टेंस तय किया, घंटियां बांधीं
राजस्थान सरकार ने भले ही अभी तक प्रदेश के धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए खोलने की घोषणा नहीं की है, लेकिन कुछ प्रबंधन समितियों ने श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक स्थल खोलने की पूरी तैयारी कर ली है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए मंदिर परिसर में छह-छह फीट की दूरी पर गोले बनाए गए हैं। मंदिरों की घंटियां बांध दी गई हैं। कोटा के रेतवाली में स्थित जगतमाता मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बड़े-बड़े गोले बना दिए गए हैं। पुजारी जगतकुमार सुखवानी ने बताया कि सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए घंटियां बांधी हैं। भगवान की मूर्तियों से दूर रखने के लिए व्यवस्था कर दी गई है। मंदिर बार-बार सैनिटाइज किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को किसी भी वस्तु को छूने की इजाजत नहीं रहेगी। अब सिर्फ मंदिर खुलने का इंतजार है। हमारी तरफ से पूरी तैयारी है।

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आमजन को जागरुक करेंगे
कोविड-19 महामारी के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से प्रदेश में 21 से 30 जून तक अभियान चलाया जाएगा। इस दस दिवसीय विशेष अभियान में गांवों, वार्डाें और मोहल्लों तक लोगों को इस महामारी से बचाव के प्रति जागरुक किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया।

जयपुर: परकोटे के पांच बाजार और खोले गए
मंगलवार को जयपुर परकोटे में पांच बाजार और खोले गए। इनमें कटला पुरोहितजी मनिहारी, दड़ा मार्केट, धुला हाउस, घी वालों का रस्ता और लाल सांडजी का रास्ता खोले गए। मार्केट खुलने के साथ यहां सोशल डिस्टेंसिंग की भी ध्यान रखा जा रहा है। सड़कों पर लोगों के खड़े होने के लिए गोले बना दिए गए हैं। बाजार में एंट्री से पहले थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30