जयपुर. राजस्थान में काेराेना का प्रकाेप बदस्तूर जारी है। साेमवार काे प्रदेश में 277 नए मरीज मिले और 6 की माैत हाे गई। मरने वालाें में तीन जयपुर के, 2 जाेधपुर के और एक भरतपुर का है। इस तरह प्रदेश में अब कुल मरीजाें की संख्या 10876 हाे गई है। वहीं, काेराेना से अब तक कुल 246 लाेग जान गंवा चुके हैं।

भरतपुर के बाद अब अलवर में कोरोना भड़क गया है। साेमवार काे अलवर में सबसे ज्यादा 67 नए संक्रमित मिले, इसी के साथ जिले में पिछले 98 दिन के रोगियों जितने रोगी एक ही दिन में मिलने से यहां मरीजाें का आंकड़ा 150 तक पहुंच गया। भरतपुर में लगातार पांचवें दिन कोहराम जारी रहा और 60 नए केस मिले। इसी के साथ भरतपुर में कुल संक्रमित 732 हो गए, जाे जयपुर और जाेधपुर के बाद सर्वाधिक हैं।

अलवर की इंदिरा कॉलोनी में संक्रमित मिले सब्जी विक्रेता के परिवार के 8 सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनके अलावा जोधपुर में 36, जयपुर में 34 नए केस मिले। चांदपोल में 6 नए रोगी मिले। संक्रमित प्रवासी बढ़कर 3125 हो गए हैं। पाॅजिटिव से निगेटिव रोगी 8117 हो गए हैं, यह कुल रोगियों 10876 का 74.83 प्रतिशत है। अब अस्पतालों में भर्ती रोगी 2513 हैं। वहीं, प्रदेश में कुल जांचें अब 5.18 लाख तक पहुंच गई हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30