रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले के नाशपाती की मिठास दिल्ली सहित अन्य राज्यों में फैलने लगी है। यहां की नाशपाती की मांग बढऩे से किसानों की आमदनी बढ़ी है। छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग मिलने व नई तकनीकों के समावेश से किसान कम क्षेत्रफल में भी ज्यादा से ज्यादा फसल लेने में कामयाब हो रहे हैं। जिला जशपुर की जलवायु चाय की खेती, काजू, मिर्च और नाशपाती की खेती के लिए अच्छी मानी जाती है। किसान आर्थिक रूप से संपन्न बने इसके लिए कृषि, उद्यान, मत्स्य और उर्जा विभाग के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें आधुनिक खेती की जानकारी दी जा रही है, ताकि जिले के किसान कम लागत से अच्छी खेती कर सके। जशपुर जिले के दूरस्थ विकासखण्ड क्षेत्र बगीचा के पठारी क्षेत्रों में व्यापक पैमाने पर नाशपाती की पैदावार हो रही है। जिले के किसानों को नाशपाती की खेती के लिए बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग की फल क्षेत्र विस्तार योजना और नाशपाती क्षेत्र विस्तार योजना अन्तर्गत लाभान्वित किया जा रहा है। यहां पर 750 हेक्टेयर में लगभग 660 मीट्रिक टन नाशपाती का उत्पादन किसान प्रत्येक वर्ष कर रहे है। बगीचा से नाशपाती की सप्लाई दिल्ली, उत्तरप्रदेश, झारखंड सहित अन्य राज्यों में भी होने लगी है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30