प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 8 साल पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा देश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इन सब के बीच 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक के 31 मई को किसानों को किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त जारी की जाएगी। इसे खुद प्रधानमंत्री जारी करेंगे। दरअसल, प्रधानमंत्री 31 मई को शिमला दौरे पर आएंगे जहां वह विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। अब तक की खबर के मुताबिक के 16 केंद्रीय योजनाओं के 240 लाभार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवाद करेंगे। हिमाचल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक कार्यक्रम बेहद अहम माना जा रहा है। इसे आगामी हिमाचल प्रदेश चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 हजार करोड़ रुपए से अधिक की किस्त जारी करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे उनमें आवास योजना, उज्वला योजना, पोषण अभियान, स्वनिधि योजना, मुद्रा योजना, आयुष्मान भारत, गरीब कल्याण योजना, मातृ वंदन योजना, स्वच्छ भारत अभियान एवं जल जीवन मिशन अभियान शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कार्यक्रम देश के अलग-अलग हिस्सों में भी वर्चुअल माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। इसको लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में केंद्रीय मंत्री भी जाएंगे। कुल मिलाकर देखें तो हिमाचल प्रदेश की रैली को भव्य बनाने की तैयारी में भाजपा जुटी हुई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31