जगदलपुर। राज्य शासन के अतिमहत्वपूर्ण सौर सुुजला योजना से जिले के ग्रामीण हो रहे लाभांवित। बस्तर जिले के बकावण्ड विकासखण्ड के ग्राम बजावण्ड निवासी श्री समलु बेसरा ने अपने तीन एकड़ खेत में 03 एच.पी. का सोलर पंप क्रेडा के सहयोग से स्थापित किया गया था। 03 एच.पी. पंप स्थापना हेतु राशि 02 लाख रूपए का खर्च आता है। क्रेडा के अनुदान उपरांत कृषक को मात्र 10 हजार रूपए में पंप प्रदाय किया गया है। पंप स्थापना उपरांत कृषक द्वारा 03 एकड़ खेत में मक्का की खेती की गई थी जिससे 12 टन मक्का का उत्पादन हुआ और 12 टन मक्का को 1120 रूपए प्रति क्विंटल के दर से विक्रय कर किसान को राशि 1 लाख 34 हजार 400 रूपए का आर्थिक लाभ हुआ है। सौर सुजला योजना से विगत 4 वर्ष 2016-17, 2017-18, 2018-19 एवं 2019-2020 में 250 हितग्राहियों को सोलर पंप स्थापित कर लाभान्वित किया गया है। वर्ष 2019-20 हेतु 1070 पंपों में स्थापना कार्य प्रगति पर है। ज्ञात हो कि सोलर पंप से फसल सिंचाई हेतु सुविधा मिलने के कारण कृषकों को खेती करने में बहुत सुविधा हो रही है। सोलर पंप स्थापना के पूर्व फसल बोने के बाद खेतों में सिंचाई हेतु किसान पूरी तरह से बरसात पर ही निर्भर थे। बरसात अच्छी होने पर फसल अच्छी होती है तथा बरसात न होने या कम होने पर किसानों की फसल खराब हो जाती थी जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान होता था। सोलर पंप स्थापना के पश्चात् स्वयं किसानों के द्वारा जानकारी दी गई है कि पानी की पर्याप्त सुविधा होने से वे खेती से भरपूर लाभ ले रहे हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031