शासकीय दू ब महिला महाविद्यालय के कैरियर गाइडेंस और प्लेसमेंट सेल तथा आईक्यूएसी द्वारा संयुक्त रूप से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में जॉब के अवसर विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । प्राचार्य डॉ किरण गजपाल ने छात्राओं को अपने कौशल विकास और लक्ष्य निर्धारण हेतु प्रेरित किया । आरबीआई से श्री विजय नंदी , श्री दिग्विजय राउत,श्रीमती निकिता सिंह ठाकुर ,श्रीमती गुंजन कुशवाहा ने सभी संकाय के स्नातक और स्नातकोत्तर की छात्राओं को रिजर्व बैंक में रोजगार के अवसर , वहां की कार्य प्रणाली और बैंक में रोजगार हेतु आवश्यक योग्यताओं पर प्रकाश डाला । छात्राओं को देश के सबसे प्रतिष्ठित बैंक में प्रवेश हेतु केवल थोड़ी सी मेहनत और एकाग्रता की आवश्यकता है ,छात्राओं को इसके लिए कॉलेज से ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिए । उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा पास करके साक्षात्कार द्वारा किसी भी संकाय की छात्रा यहां जॉब पा सकती है । आईक्यूएसी प्रभारी डॉ उषाकिरण अग्रवाल ने सभी छात्राओं को प्रेरित किया कि वे एक ही क्षेत्र तक सीमित न रहें रोजगार के नए विकल्प तलाशें । कैरियर गाइडेंस सेल प्रभारी डॉ वासु वर्मा ने बैंकिंग सेक्टर को लड़कियों के लिए एक श्रेष्ठ क्षेत्र बताया । अन्य सदस्य डॉ रागिनी पांडेय , डॉ रेखा दीवान , डॉ अलका वर्मा ,डॉ रमा सरोजिनी , डॉ कल्पना मिश्रा , डॉ रितु मारवाह उपस्थित रहे । संचालन डॉ गौतमी भतपहरी ने किया । प्रतिवेदन निर्माण डॉ कल्पना मिश्रा द्वारा किया गया । बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं । सबने अपनी जिज्ञासाएं पूछीं और समाधान पाकर उत्साहित हुईं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031