सर्दियों के मौसम में लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इस मौसम में हमें अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए. हमारी सेहत के जैसे ही सर्दियों में पौधों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है. तुलसी पौधे से हम सभी परिचित हैं. हिंदू धर्म में इस पौधे को बेहद पवित्र कहा जाता है. इसके साथ आयुर्वेद में भी तुलसी को बेहद गुणकारी माना जाता है. सर्दियों में तुलसी का पौधा अक्सर सूख जाता है. कई बार इसकी ग्रोथ नहीं हो पाती है. इससे छुटकारा पाने के लिए यहां कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं जिससे तुलसी का पौधा फिर से हरा-भरा हो जाएगा.
नमी से पौधे को बचाएं
तुलसी का पौधा देखरेख की कमी की वजह से भी सूखने लगता है. ज्यादा नमी की वहज से पौधे को नुकसान होता है. ऐसे में पौधे की जड़ों को खोदकर उसकी जड़ों में सूखी मिट्टी और बालू भर दें. इससे पौधे के जड़ों को हवा मिलेगी और जड़ सडऩे से बच जाएंगी.
फंगल इंफेक्शन से पौधे को बचाएं
कई बार बढ़ती नमी की वजह से पौधे की जड़ों में फंगल इंफेक्शन हो जाता है. इस वजह से भी वह सूखने लगता है. नीम का पाउडर फंगल इंफेक्शन को दूर करता है जिससे पौधा फिर से हरा हो जाता है. आपको करना बस इतना है कि नीम सीड पाउडर को पौधे की मिट्टी में मिला दें. अगर पाउडर नहीं है तो नीम की पत्तियों को उबालकर पानी को ठंडा होने दें. इसके बाद इस पानी को रोज 2 चम्मच मिट्टी में डालें. इससे भी फंगल इंफेक्शन खत्म हो जाएगा.
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज पोर्टल लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031