रायपर। राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी छसपा, छबेस, प्रदेश किसान नेता अनिल दुबे ने कहा है कि भारत के इतिहास के महामानव राजा राम मर्यादा पुरुषोत्तम के जन्म भूमि को लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा था। राजनैतिक दल के विभिन्न नेताओं ने मानव-मानव की हत्या कराई। दो समुदाय में जीवन मरण का प्रश्न बन गया था। जो माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले से आज समाप्त हो गया है और भारत के प्रधानमंत्री ने भूमिपूजन कर मंदिर निर्माण की शुरुआत कर दी है। जिससे दर्शन लाभ करने वाले श्रद्धालु के अलावा विश्व से पर्यटक के रूप में लाखों लोग प्रतिवर्ष भारत आएंगे। अब भगवान राम वोट के माध्यम नहीं बन पाएंगे यह खुशी की बात है। मंदिर भूमिपूजन का राज्य आंदोलनकारियों ने स्वागत किया है और कहा है कि भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के विकास के लिए केन्द्र सरकार रूप रेखा तैयार करे और माता कौशल्या के छत्तीसगढ़ को विशेष पैकेज दे।
भगवान राम मंदिर विवाद समाप्त, मानव-मानव को वोट के लिए नहीं लड़ा पाएगी राजनैतिक दलें, मंदिर निर्माण स्वागत योग्य-दुबे
Related Posts
Add A Comment


















