ज्योतिष के अनुसार 03 नवंबर 2023, शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण है. आज रात्रि 11:08 तक षष्ठी तिथि फिर सप्तमी तिथि रहेगी. आज पुरे दिन पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, बुधादित्य योग, सिद्ध योग का साथ मिलेगा.
अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा. चन्द्रमा मिथुन राशि में रहेंगे. आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है. सुबह 08:15 से 10:15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघडिया एंव दोपहर 01:15 से 02:15 बजे तक शुभ चौघडिया रहेगा. वहीं सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक तक राहुकाल रहेगा. अन्य राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि
चन्द्रमा तीसरें हाउस में रहेंगे जिससे साहस में होगी वृद्धि. फेस्टिवल सिजन और बुधादित्य, पराक्रम, सिद्ध योग के बनने से बिज़नेस में आपको गोल्डन चांस मिल सकता है.वर्कस्पेस पर एफर्ट्स एवं प्लानिंग से आप अपने इम्पोटेंट वर्क समय पर कम्पलिट करने में सफल होंगे. फैमिली के साथ किसी परिचित के यहां जाने की प्लानिंग बन सकती है.
वृषभ राशि
चन्द्रमा दूसरें हाउस में रहेंगे जिससे फाईनेशिल प्रोबलम हो सकती है.बिजनस में कोई नया प्रोजेक्ट आपके हाथ लगने से बिजनस की ग्रॉथ में इजाफा होगा.बुधादित्य, पराक्रम और सिद्ध योग के बनने से बेरोज़गार लोगों को जॉब ऑफर मिल सकते है. सेहत के मामले में मोटापे को लेकर आप परेशान रहेंगे, खान-पान पर कंट्रोल करना होगा.
मिथुन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में रहेंगे जिससे होगा बौद्धिक विकास. फेस्टिवल सीजन पर फ़ूड डिलीवरी बिज़नेस में पॉजिटिव सोच से आप आगे बढ़ेंगे. वर्कस्पेस पर सीनियर्स और बॉस के साथ आपकी अंडरस्टैंडिंग शानदार रहेगी.
कर्क राशि
चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेंगे जिससे आप भी कानूनी दावपेच सिखे. ऑनलाइन बिज़नेस ज्यादा होने से क्लॉथ बिज़नेस में आपकों प्रॉब्लम फेस करनी पड़ेगी, क्योंकि आए दिन नई-नई डिजाइन आने से आपकी परेशानियां बढ़ेगी. कार्यस्थल पर आलस्य के कारण आप अपने कार्य में पिछड़ते जाएंगे.
सिंह राशि
चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे बडी बहन से मिलेगी खुशखबरी. बुधादित्य पराक्रम और सिद्ध योग के बनने से कंस्ट्रक्शन, माइनिंग और बिल्डिंग मटेरियल के बिज़नेस में मेन पावर की समस्यां हल होने से आपकी चिंता दूर होगी आपके कार्य गति पकड़ेंगे. वर्कप्लेस पर थोड़ा सा आपको सावधन रहते हुए कार्य करना होगा.
कन्या राशि
चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेंगे जिससे राजनितिक उन्नति होगी. फेस्टिवल सीजन को देखते हुए और बुधादित्य, पराक्रम, सिद्ध योग के बनने से मॅट्रिमोनी बिज़नेस की ग्रोथ में भारी उछाल आएगा .फैमिली में बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपके कार्य कम्पलिट होंगे.
तुला राशि
चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेगा जिससे सोशियल लेवल पर पहचान बढेगी. बिजनस में आपकी कोशिशों से और मृदुल व्यवहार से मार्केट में अटका पैसा प्राप्त कर पाने में सफल होंगे. “कोशिश सच्ची लगन से तभी कर सकेंगे जब पाने की जिद्द पूरी पक्की होगी.
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 8वें हाउस में रहेंगे जिससे जठिल मामले उलझेगे . जेवेलरी बिज़नेस में सरकार द्वारा नई गाइड लाइन आने से आपकी समस्यां बढ़ सकती है, साथ ही फेस्टिवल सीजन को देखते हुए गोल्ड आइटम चोरी होने से बचाने के लिए आपको अपनी सिक्योरीटि सिस्टम पर पैसे खर्च करने पड़ेंगे.
धनु राशि
चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेंगे जिससे जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है.हेल्थ केयर, सर्जिकल और फार्मेसी बिज़नेस में आपके हाथ नई कम्पनी लेने के लिए ऑफर आएंगे. वर्कस्पेस पर कंसन्ट्रेट से ही आप अपने वर्क को उचित तरिके से करते हुए सफल होंगे.फैमिली में किसी से आपको धन लाभ हो सकता है.
मकर राशि
चन्द्रमा छठें हाउस में रहेंगे जिससे कर्ज से छुटकारा मिलेगा. बुधादित्य, पराक्रम और सिद्ध योग के बनने से बिजनेसमैन को मार्केट से अच्छा रिर्टन प्राप्त होगा .बेरोज़गार लोग जॉब के लिए कोशिश करते रहे. उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी . “कुछ पाने की कोशिश में रहेंगे अगर तो कुछ पाने का मौका भी अपने आप ही मिल जाएगा.”
कुंभ राशि
चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेंगें जिससे होगा आकस्मिक धनलाभ. फेस्टिवल सीजन पर बिल्डिंग मटेरियल बिज़नेस में साइट से आपको पुराना पैसा आने से बिजनस गति पकड़ेगा, साथ ही आप नई साईट का कार्य स्टार्ट करना चाहते हैं, तो सुबह 8.15 से 10.15 और दोपहर 1.15 से 2.15 बजे के मध्य करना आपके लिए लाभदायक रहेगा.
मीन राशि
चन्द्रमा चौथें हाउस में रहेंगें जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाए में आऐगी कमी. फेस्टिवल सीजन पर बिज़नेस में आप द्वारा अचानक जल्दबाजी में कि गई प्लानिंग से आपको नुकसान का सामना करना पड सकता है, इसलिए जो भी करें सोच-समझकर ही करें.वर्कस्पेस पर आप अपनी स्किल को और ज्यादा बेहतर बनाने के प्रयास में जुट जाना होगा.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031