बलौदाबाजार । कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभागार में समय सीमा के तहत विभागीय कार्याे की काम काज की समीक्षा की। उन्होनें केंद्रीय सहित राज्य के महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। राज्य शासन के निर्देशानुसार लंबे समय से कार्य में अनुपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने की तैयारी की जा रही है। इस हेतु कलेक्टर दीपक सोनी ने सभी विभागों से 3 दिवस के भीतर विस्तृत जानकारी मांगी है। इसके लिए अलग से रिकॉर्ड खंगाले जा रहे है। साथ ही कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जनमन के तहत बल्दाकछार नदी तट पर नर्सरी तैयार करने के निर्देश पंचायत विभाग के संबधित अधिकारियों को दिए है। साथ ही उक्त नर्सरी का संचालन महिला स्व सहायता समूह के द्वारा किया जाएगा। जिसमें महिला समूह में कमार महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही जल्द ही विशेष पिछड़ी जनजाति कमार व्यक्तियों के लिए प्रॉजेक्ट उन्नति के तहत मशरूम प्रशिक्षण एवं विटीपी के तहत बांस कला पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि आरबीसी 6-4 के तहत राहत एवं आपदा से संबंधित प्रकरणों में संवेदनशील होकर तत्काल निराकृत करें ताकि प्रभावित व्यक्तियों को समय पर सहायता सुलभ हो सके। उक्त बैठक में विभागवार लंबित आवेदनों के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागों के प्रमुखों से कहा कि आप सभी आवेदन जो आम जनता के द्वारा कलेक्टर शिकायत शाखा,सीपी ग्राम्स,जन शिकायत पीजीएन एवं लोक सेवा गारंटी आदि के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। उनका निराकरण कर जिला कार्यालय को शीघ्र सूचित करें। सभी आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय सीमा के भीतर ही हो जाना चाहिए साथ ही राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों एवं योजनाओं पर विशेष ध्यान देने कहा हैं। साथ ही आयुष्मान भारत पीएमजेएवाय,पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना,दीनदयाल अत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना (ग्रामीण),पीएम उज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना,पीएम किसान सम्मान निधि योजना,किसान क्रेडिट कार्ड,पीएम पोषण अभियान, गांवों का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में तात्कालिक प्रौद्योगिकी के साथ मानचित्रण (स्वामित्व), जनधन योजना,जीवन ज्योति बीमा योजना,सुरक्षा बीमा योजना,अटल पेंशन योजना, इसके अतिरिक्त सिकल सेल एनीमिया उन्नमूलन वन अधिकार पट्टा व्यक्तिगत एवं सामूहिक,वन धन केंद्र,पीएम स्वनिधि योजना,पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम उज्ज्वला योजना,पीएम मुद्रा लोन योजना,स्टार्टअप इंडिया,पीएम आवास योजना (शहरीय),स्वच्छ भारत अभियान (शहरीय) पीएम भारतीय जन औषधि परियोजना,उजाला योजना,पीएम सौभाग्य योजना की समीक्षा की गई। उक्त बैठक में डीएफओ मयंक अग्रवाल,सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल,अपर कलेक्टर दीप्ती गौते सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार,जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों क़े जिलाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031