गणेश चतुर्थी का पर्व हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. 7 सितंबर यानी आज गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है. इस दिन लोग अपने घरों में भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना करते हैं और विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं. यह पर्व गणेश उत्सव के 10 दिनों की शुरुआत का भी प्रतीक है, जिसे गणपति भक्त बड़े धूमधाम से मनाते हैं.
आज गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है. गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है. गणेश जी अपने भक्तों की हर कष्ट से रक्षा करते हैं और हर कार्य के विघ्न और बाधाओं को दूर करते हैं. गणेश जी बुद्धि के देवता माना जाता है और उनकी पूजा करने से बुद्धि तेज होती है. कहते हैं कि गणेश जी की कृपा जिस पर हो जाए तो उसका मंगल ही मंगल होता है. ज्योतिषियों की मानें तो, गणेश चतुर्थी के दिन जीवन की सभी विघ्न-बाधाओं को दूर करने के लिए कुछ खास उपाय करने चाहिए.

  1. मनचाहा विवाह के लिए उपाय
    मनचाहे विवाह के लिए गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का श्रृंगार करें. इसके साथ ही गणेश जी को पीले वस्त्र, पीले फूल और मोदक अर्पित करें. उसके बाद ”ऊं विघ्नहर्त्रे नम:” का 108 बार जाप करें. इसके बाद उस पीले वस्त्र को सहेज कर अपने पास पखें. ये उपाय गणेश महोत्सव में किसी भी दिन सुबह कर सकते हैं.
  2. संतान प्राप्ति के लिए उपाय
    संतान प्राप्ति के लिए इस दिन भगवान गणेश को फलों की माला अर्पित करें. इसके बाद संतान गणपति स्तोत्र का पाठ करें या ऊं उमापुत्राय नम: का 108 बार जाप करें. अर्पित किए हुए फलों की माला के फल बच्चों में बांट दें. ये प्रयोग गणेश महोत्सव में लगातार तीन दिनों तक करें.
  3. संपत्ति लाभ के लिए उपाय
    गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को लाल फूलों की माला अर्पित करें. इसके बाद लाल फल, लाल वस्त्र और तांबे का सिक्का भी अर्पित करें. फिर ऊं सर्वसौख्यप्रदाय नम: का 108 बार जाप करें. फिर उस सिक्के को लाल वस्त्र में बांधकर अपने पास रख लें. ये उपाय गणेश महोत्सव में एक बार प्रात:काल करें.
  4. नौकरी के लिए उपाय
    नौकरी प्राप्ति के लिए इस दिन भगवान गणेश को अपनी उम्र के बराबर लड्डू चढ़ाएं. और फिर हर लड्डू के साथ कहें- ऊं नमो भगवते लंबोदराय. फिर एक लड्डू स्वयं खा लें और बाकी लोगों में बांट दें. ये उपाय गणेश महोत्सव में किसी भी दिन शाम के समय करें.
Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30