खंडवा. उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों के हमले के मामले अभी रुके नहीं थे कि मध्य प्रदेश के खंडवा में भी भेड़िए ने आतंक मचा दिया है. शुक्रवार को एक परिवार के पांच सदस्यों पर भेड़िये ने हमला कर दिया. यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर आदिवासी बहुल खालवा तहसील के मालगांव में रात 2 बजकर 30 मिनट पर हुई. जानकारी के मुताबिक झोपड़ी के बाहर सो रहे एक ही परिवार के लोगों पर भेड़िए ने हमला कर दिया और 5 को घायल कर दिया. इसमें एक महिला के सिर पर भेड़िए ने हमला किया जबकि एक पुरुष के हाथ पर उसने हमला किया. इसके अलावा भी तीन और लोग इस हमले में घायल हुए हैं. जिन्हें खंडवा के शासकीय जिला मुख्य चिकित्सालय में भर्ती किया गया है. घायलों के अस्पताल पहुंचने के बाद यह घटना जानकारी में आई. जिसके बाद वन विभाग का अमला सक्रिय हुआ. गहरी नींद में हड़बड़ाकर उठे लोगों को पहले समझ ही नहीं आया कि हुआ क्या है, तभी उनकी नजर एक भेड़िए पर पड़ी. लोगों ने उसे घेरकर लाठियों से जमकर पीटा और फिर बंधक बना लिया. ग्रामीणों के मुताबिक भेड़िए ने दम तोड़ दिया, लेकिन वन विभाग ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है. मामले में वन विभाग के आधिकारियों का कहना है कि मलगांव के आसपास जो जंगल है, वहां वाइल्ड डॉग ,भेड़िए ,लोमड़ी जैसे जानवर पाए जाते हैं. ये कभी-कभी शिकार या पानी की तलाश में बाहर आ जाते हैं. शुक्रवार रात भी संभवत: ऐसा ही कुछ हुआ होगा. बहरहाल इस जंगल में अभी कितने और भेड़िए हैं, इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता है. इधर, इस हमले से ग्रामीण दहशत में आ गए हैं.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30