रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए सरकार दिवाली से पहले प्रमोशन का तोहफा देने की तैयारी में है। राज्य भर में सहायक शिक्षकों और शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। वहीं, लेक्चरर स्तर पर प्रमोशन की फाइल तैयार हो चुकी है। अधिकारियों के अनुसार, लेक्चरर प्रमोशन का आदेश कभी भी जारी किया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ में कई सालों बाद शिक्षकों का प्रमोशन हो रहा है। इससे पहले, प्रमोशन की प्रक्रिया में अत्यधिक देरी हो रही थी, और वर्षों से ग्रेडेशन लिस्ट तक तैयार नहीं की गई थी। हालांकि, नई सरकार के गठन के बाद इस प्रक्रिया में तेजी आई। स्कूल शिक्षा विभाग और डीपीआई (निदेशालय लोक शिक्षण) की कोशिशों से करीब सात साल बाद शिक्षकों की ग्रेडेशन लिस्ट प्रकाशित की गई।
दावा-आपत्ति प्रक्रिया के बाद, डीपीआई ने ग्रेडेशन लिस्ट को अंतिम रूप दे दिया है। सूबे में 3500 व्याख्याताओं के प्रमोशन लंबित हैं, और इन्हें प्राचार्य पद पर पदोन्नत किया जाना है। डीपीआई की निदेशक दिव्या मिश्रा ने जानकारी दी कि लेक्चरर का प्रमोशन किसी भी दिन जारी हो सकता है।
व्याख्याताओं के साथ-साथ प्राचार्यों के प्रमोशन पर भी तेजी से काम हो रहा है। प्राचार्यों का प्रमोशन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा, जिलों और संभागों में सहायक शिक्षक और शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया भी पूरी हो रही है। जिलों में जिला शिक्षा अधिकारी सहायक शिक्षकों का प्रमोशन करेंगे, जबकि संभाग स्तर पर शिक्षकों का प्रमोशन ज्वाइंट डायरेक्टर स्कूल शिक्षा द्वारा किया जाएगा।
प्रमोशन के इस कदम से शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ रही है, और यह सरकार की ओर से दिवाली का एक बड़ा उपहार माना जा रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30