रायपुर। राज्योत्सव के जनक राज्य आंदोलनकारी दल छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी द्वारा प्रतिवर्ष राज्य निर्माण दिवस के अवसर पर राज्योत्सव छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ राज्य आंदोलन के पुरोधाओं को नमन कर राज्य निर्माण का उत्सव मनाते चला आ रहा है। इस वर्ष राज्योत्सव में दसों हजारों की भीड़ की जगह सीमित राज्य आंदोलनकारी ही शामिल होंगे। जो कोविड नियम का पूरा पालन करते हुए कार्यक्रम का संचालन की व्यवस्था की रूप रेखा आज दोपहर 2 बजे आयोजित बैठक में तय की गई। 31 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से राज्य आंदोलनकारियों का सम्मेलन और छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के किसानों के साथ किसानों के संघर्ष के लिए चर्चा एवं राज्य आंदोलनकारी स्थल छत्तीसगढ़ी भवन के सामने शाम 7.30 बजे से छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम पंडवानी के महानायक चेतन देवांगन पहंदा (पाटन) वाले का कार्यक्रम निर्धारित है। जिसमें सैकड़ों राज्य आंदोलनकारी शामिल होंगे। ज्ञात रहे राज्य आंदोलनकारियों का 20 वां वर्ष में 21 वां आयोजन है। राज्योत्सव का प्रथम आयोजन राज्य आंदोलनकारियों द्वारा 1 नवंबर 2000 की किया गया था। कार्यक्रम के आयोजन समिति में राज्य आंदोलनकारी सर्वश्री अनिल दुबे, जी.पी.चंद्राकर, दीनदयाल वर्मा,जागेश्वर प्रसाद, अशोक ताम्रकर, लालाराम वर्मा,चेतन देवांगन, बृजबिहारी साहू, ईश्वर साहू,गोवर्धन वर्मा, गिरधारी ठाकुर,अशोक कश्यप, चन्द्रप्रकाश साहू, अशोक यादव आदि हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031