छत्तीसगढ़ में ठंड के साथ-साथ कोहरे का प्रभाव लगातार बना हुआ है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है. खासकर उत्तरी छत्तीसगढ़ और सरगुजा संभाग में सुबह के समय दृश्यता कम रहने की संभावना है. वहीं तापमान के मोर्चे पर भी धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल सकता है, जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिलने के संकेत हैं.

सरगुजा और बिलासपुर संभाग में घना कोहरा
अगले 2 दिनों तक सरगुजा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा बिलासपुर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है. सुबह और देर रात के समय वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

तापमान में संभावित बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि हो सकती है. वहीं मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा, इसके बाद आगामी 2 दिनों में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930