जैसलमेर:जैसलमेर से लगती भारत-पाकिस्तान सीमा पर एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने एक संदिग्ध मौलवी को पकड़ा है। आतंकवादी गतिविधियों के खुफिया इनपुट के आधार पर टीम ने शनिवार को तनोट-किशनगढ़ क्षेत्र में कुरिया बेरी गांव में दबिश दे मौलवी को पकड़ जयपुर ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ होगी।

बीकानेर का बताया जा रहा मौलवी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकवादी गतिविधियों के शक में मौलवी अली खान को पकड़ा गया है।अली खान बीकानेर में छत्तरगढ़ तहसील का रहने वाला है। एटीएस पिछले कई दिनों से मौलवी अली खान पर नजर बनाए हुई थी। शनिवार देर शाम जयपुर से आई एटीएस की टीम ने कुरिया बेरी गांव में संदिग्ध को घेरा और उसे अपने साथ ले गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए संदिग्ध को सीधे जयपुर ले जाया गया है।
वही इस संबंध में जोधपुर ATS आईजी विकास कुमार से जब बात की गई तो उनका कहना है कि इस मामले में उन्हें जानकारी नहीं है।

सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी चिंता
किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज और तनोट माता मंदिर के निकटवर्ती क्षेत्रों में इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों का मिलना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से चिंताजनक है। एटीएस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या यह शख्स किसी बड़े ‘स्लीपर सेल’ का हिस्सा है या सीमा पार जासूसी के नेटवर्क से जुड़ा है और उसका यहां आने का क्या मकशद था। उधर, संदिग्ध की गिरफ्तारी को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930