मध्य प्रदेश – केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दादा बन गए हैं। शिवराज सिंह चौहान के परिवार में एक बार फिर खुशियां आई हैं और एक नन्ही बेटी परिवार के सदस्य के रूप में शामिल हुई है। घर में नन्ही लाडली लक्ष्मी का जन्म होने की खुशी खुद शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि आज उनके घर लाडली लक्ष्मी आई है। उनके पुत्र कार्तिकेय पिता बने हैं और अमानत मां बनी हैं। परिवार में यह खुशी का पल सभी के लिए बेहद खास है। शिवराज सिंह चौहान ने भावुक होते हुए बताया कि कोकिला जी अब दादी बन गई हैं, जबकि वे स्वयं दादा बने हैं। 

गायत्री मंत्रोच्चार कर किया ‘लाड़ली’ का स्वागत

दिल्ली एम्स में जब शिवराज सिंह चौहान की बड़ी बहू अमानत ने बेटी को जन्म दिया तब शिवराज सिंह चौहान सहित पूरा परिवार मौजूद था। जब डॉक्टर्स पहली बार बच्ची को परिवार से मिलाने के लिए ला रहे थे तब शिवराज सिंह चौहान ने गायत्री मंत्रोच्चार के साथ लाड़ली लक्ष्मी का स्वागत किया। बेबी गर्ल को देखकर दादी बनीं साधना सिंह खुशी से झूम उठीं और ये कहती रहीं की लाड़ली आई है। पिता बने कार्तिकेय ने पहली बार बिटिया को गोदी में लिया और उसका नाम ईला रखा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930