मुंबई। सरकार भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) की तीन प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी जिसके लिए ऑफर फॉर सेल (OFS) बुधवार 11 फरवरी को खुलेगा। भेल ने मंगलवार को शेयर बाजार को बताया कि सरकार कंपनी के 10,44,61,901 इक्विटी शेयर बेचेगी जो उसकी कुल चुकाता पूंजी का तीन प्रतिशत है। इसमें खुदरा निवेशकों के लिए 1,04,46,189 शेयर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा ज्यादा प्रतिसाद मिलने पर 6,96,41,267 इक्विटी शेयर (दो प्रतिशत) अतिरिक्त हिस्सेदारी बेचने का भी विकल्प रखा गया है।

गैर-खुदरा निवेशकों के लिए ओएफएस 11 फरवरी को और खुदरा निवेशकों तथा कर्मचारियों के लिए 12 फरवरी को खुलेगा। ओएफएस के लिए प्रति इक्विटी शेयर न्यूनतम मूल्य 254 रुपए रखा गया है। कंपनी के दो रुपये अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयर मंगलवार को 1.45 रुपए यानी 0.53 प्रतिशत चढ़कर 276.05 रुपए पर बंद हुए।

न्यूनतम मूल्य के आधार पर तीन प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर सरकार को कम से कम 2,653.33 करोड़ रुपए की आमदनी होगी जबकि पांच प्रतिशत शेयर बेचकर उसे 4,422.22 करोड़ रुपए की कमाई होगी। कंपनी की फाइलिंग के अनुसार, 31 दिसंबर को भेल में सरकार की हिस्सेदारी 63.17 प्रतिशत और सार्वजनिक हिस्सेदारी 36.83 प्रतिशत थी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930