नॉनवेज खाने वाले स्वादिष्ट चिकन और मटन बिरयानी तो बनाकर खा लेते हैं, लेकिन जो लोग वेजिटेरियन होते हैं, उन्हें पुलाव से ही काम चलाना पड़ता है. वैसे पुलाव और बिरयानी दोनों ही अलग रेसिपी है और बनाने का तरीका भी काफी अलग होता है. कई लोग पुलाव और बिरयानी को एक ही समझ लेते हैं. यदि आपको वेज बिरयानी परफेक्ट तरीके से बनाना नहीं आता है तो आप बस इस वेज बिरयानी रेसिपी को एक बार बनाकर देखिए. आपको खाकर मजा आ जाएगा और जब भी घर में कोई मेहमान आएगा, पार्टी होगी तो आप इसे जरूर बनाना चाहेंगे.

शेफ  कहती हैं कि क्या आपने कभी सोचा है कि रेस्टोरेंट में मिलने वाली वेज बिरयानी इतनी स्वादिष्ट क्यों होती है? उसमें चावल एकदम नरम और फूले हुए कैसे होते हैं? सब्जियां गली हुई नहीं होतीं और स्वाद और खुशबू से भरपूर होती हैं? जब भी आप घर पर वेज बिरयानी बनाते हैं तो वो पुलाव जैसी क्यों बन जाती है? तो इसका जवाब ये है कि आप परफेक्ट वेज बिरयानी बनाने की पूरी गाइड स्टेप बाय स्टेप सही से नहीं जानते हैं. चलिए जानें वेज बिरयानी बनाने का सही तरीका.

वेज बिरयानी बनाने में समय
तैयारी का समय: 40 मिनट
पकाने का समय: 40 मिनट
सर्विंग: 3-4 लोगों के लिए

वेज बिरयानी बनाने के लिए सामग्री
चावल के लिए:
3 कप बासमती चावल
2 तेज पत्ते
2 इंच दालचीनी
2 काली इलायची
5-6 हरी इलायची
4-5 लौंग
1 चम्मच काली मिर्च के दाने
4 चम्मच नमक
2 हरी मिर्च
½ नींबू
15 कप पानी

सब्जियां
½ फूलगोभी
2 गाजर
12 बीन्स
200 ग्राम मशरूम
200 ग्राम बेबी आलू
1 कप मटर

बिरिस्ता के लिए
4 प्याज
तलने के लिए तेल

मैरिनेशन के लिए
1 कप हंग दही
क्रश किया हुआ बिरिस्ता
1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच जावित्री इलायची पाउडर
2 बड़ा चम्मच गरम मसाला
स्वादानुसार नमक

सब्जियां पकाने के लिए
4 बड़ा चम्मच तेल
1 तेज पत्ता
1 छोटा चम्मच शाही जीरा
2 इंच दालचीनी
2 काली इलायची
5-6 हरी इलायची
4-5 लौंग
1 डगड फूल (पत्थर फूल)
मैरिनेट की हुई सब्जियां

दम के लिए
कुछ केसर के धागे (2 बड़ा चम्मच गर्म दूध में भिगोए हुए)
¼ कप पुदीना पत्तियां
¼ कप धनिया पत्तियां
4 बड़े चम्मच घी
1 बड़ा चम्मच गुलाब जल
1 बड़ा चम्मच केवड़ा जल
¼ कप बिरिस्ता
1 कप चावल का पानी

वेज बिरयानी बनाने की विधि
सबसे पहले आप चावल को धोकर 30 मिनट के लिए भिगोकर रख दें. सब्जियों को बड़े टुकड़ों में काट लें. प्याज को बारीक काटकर गरम तेल में सुनहरा होने तक तलें. जब गोल्डन ब्राउन हो जाए तो उसे निकाल लें.इसे बिरिस्ता कहते हैं. सभी सब्जियों को मेरिनेट करने वाली सामग्री के साथ मिलाकर 30 मिनट के लिए मेरिनेट कर दें.

एक पैन में तेल गर्म करें. इसमें सभी साबुत मसाले डालें. मसालों को चटकने दें और मेरिनेट की हुई सब्जियों को इसमें डाल दें. सब्जियों को 50 प्रतिशत तक पकाएं. एक बड़े बर्तन में 15 कप पानी उबालें, उसमें मसाले, हरी मिर्च, नींबू का रस डालें और धीमी आंच पर पकाएं. पहली परत में चावल डालें. दूसरी परत में सब्जियां डालें.

तीसरी परत में फिर से चावल डालें. ऊपर से बिरिस्ता, पुदीना पत्तियां, धनिया पत्तियां, गुलाब जल, केवड़ा जल, भीगा हुआ केसर, घी और 1 कप छना हुआ उबला चावल का पानी डालें. ढक्कन को आटे से सील करें और 5 मिनट तेज आंच पर कम से कम 20 मिनट धीमी आंच पर पकाएं.10 मिनट के बाद आटे वाला सील खोल दें. तैयार है वेज बिरयानी, इसे आप रायता के साथ गर्मागर्म परोसें. किसी भी पार्टी-फंक्शन, पर्व-त्योहार में इस तरह से वेज बिरयानी बनाकर मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं. होली आने वाली है तो जो लोग नॉनवेज नहीं खाते, वे इस बार ये वाली वेज बिरयानी बनाकर खा सकते हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31