Viral Video: सागर आग्री नाम के इंडियन यूट्यूबर ने उत्तराखंड के मुनस्यारी से पूर्णिमा की रात का एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. 27 सेकंड के इस वीडियो में पंचाचूली चोटी के पीछे से सुपरमून को उदय होते हुए साफ-साफ देखा जा सकता है. यह नजारा इतना मनमोहक है कि लोग बार-बार इस वीडियो को लूप में देख रहे हैं इस दृश्य को निहार रहे हैं.
ज्यादा चमकीला दिख रहा था चांद
यह नजारा 24 नवंबर की रात का है, जब पूर्णिमा के मौके पर दिखाई देने वाला बीवर सुपरमून हिमालय की पंचाचूली चोटियों के पीछे से उदय हुआ था. उस समय चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी के अपेक्षाकृत करीब था, इसलिए वह सामान्य पूर्णिमा के मुकाबले बड़ा और अधिक चमकीला नजर आ रहा था. चांद के धीरे-धीरे पहाड़ों के ऊपर आते इस खूबसूरत दृश्य को कैमरे में कैद किया गया, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स मंत्रमुग्ध हो रहे हैं.
‘वो नजारा मंत्रमुग्ध कर देने वाला था’
इंस्टाग्राम पर 17 घंटे पहले शेयर किए गए इस वीडियो को 1.6 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और करीब 2 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट बॉक्स में प्यारे रिएक्शन्स दे रहे हैं:-


















