अजमेर, खाकी वर्दी पहनकर महिलाओं की हिफाजत का दंभ भरने वाली पुलिस एक बार फिर कठघरे में है। भरतपुर पुलिस लाइन में कार्यरत सीआई पर एक महिला पुलिस अधिकारी ने टेलीग्राम आईडी पर अश्लील वीडियो के लिंक भेजने के आरोप लगाए हैं। महिला ने इसको लेकर अजमेर जिले के पुष्कर थाने में सीआई के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पीडि़त महिला अधिकारी वर्तमान में अस्थाई तौर पर अजमेर जिले में ड्यूटी कर रही हैं। इससे पहले वह डीग जिले में भी आरएसी में तैनात रही हैं। महिला अधिकारी ने रिपोर्ट में बताया है कि 23 फरवरी को दोपहर 2.26 बजे और 2.44 बजे उनके मोबाइल के टेलीग्राम आईडी पर सीआई के मोबाइल नंबर से दो अश्लील वीडियो लिंक भेजे गए।

यह नंबर महिला अधिकारी के मोबाइल में ‘रामावतार मीणा सीआई सर’ के नाम से सेव था। महिला अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह कृत्य उनकी इच्छा के विरुद्ध था और इससे उन्हें गहरी मानसिक पीड़ा, अपमान, आत्मसम्मान पर आघात और असुरक्षा की भावना का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए यह हरकत की, जो सेवा आचरण नियमों और महिला सम्मान के विरुद्ध है।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि उनके पास घटना से जुड़े स्क्रीनशॉट और डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित हैं, जिन्हें हार्ड कॉपी के रूप में जांच के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है। पीडि़ता के अनुसार यह मामला कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की श्रेणी में आता है तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत दंडनीय अपराध है।

महिला अधिकारी ने मांग की है कि आरोपी के विरुद्ध आईटी एक्ट की धारा 67 और 67ए सहित संबंधित यौन उत्पीडऩ व स्टॉकिंग की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए। साथ ही विभागीय जांच शुरू कर सेवा आचरण नियमों के तहत कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने अपनी सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित किए जाने की भी मांग की है। इस मामले के उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मची हुई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930