सोशल मीडिया पर हमेशा ही ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं, जिन्हें देखकर लगता है जैसे कोई फिल्म चल रही हो. कभी एक्शन, कभी ड्रामा और कभी अचानक आया ट्विस्ट सब कुछ एक ही वीडियो में देखने को मिल जाता है. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर कुछ ऐसा होता है कि देखने वाले भी हैरान रह जाते हैं. लोग इसे देखकर कह रहे हैं- “भाई, ये तो पूरा फिल्मी सीन है!” वीडियो की शुरुआत एक साधारण सीन से होती है. जिसमें देखा जा सकता है एक पिता अपनी बेटी के साथ सड़क पर जा रहे होते हैं. सब कुछ बिल्कुल सामान्य लगता है. तभी अचानक एक लड़का वहां आता है और लड़की का हाथ पकड़ने की कोशिश करता है. यह देखकर पिता का गुस्सा फूट पड़ता है. वह बिना देरी किए उस लड़के से भिड़ जाते हैं. सड़क पर अचानक हंगामा खड़ा हो जाता है और आसपास मौजूद लोग भी चौंक जाते हैं कि आखिर ये हो क्या रहा है.

मामला हुआ और ज्यादा गरम
जैसे ही पिता उस लड़के से उलझता है, तभी एक दूसरा शख्स वहां आ जाता है. लेकिन वह स्थिति को शांत करने के बजाय पिता को ही पकड़ लेता है. इससे मामला और ज्यादा उलझ जाता है. अब सीन ऐसा बन जाता है कि एक तरफ पिता छूटने की कोशिश कर रहा होता है और दूसरी तरफ लड़का लड़की के पास खड़ा रहता है. पूरा माहौल कुछ ही सेकंड में तनाव से भर जाता है.

वीडियो का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा
वीडियो का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा अभी बाकी था. जैसे ही दूसरा शख्स पिता को रोककर रखता है, लड़का लड़की का हाथ पकड़ता है और तेजी से वहां से निकल जाता है. यह सब इतना जल्दी होता है कि आसपास खड़े लोग भी कुछ समझ नहीं पाते. देखने वालों के लिए यह सीन किसी फिल्म के क्लाइमैक्स जैसा लगता है, जहां सब कुछ अचानक पलट जाता है.

सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच बहस छिड़ गई है. कुछ लोग इसे पूरी तरह प्लान्ड बता रहे हैं और कह रहे हैं कि यह सब पहले से तय था. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह एक अचानक हुई घटना है, जो कैमरे में कैद हो गई. हर कोई अपने-अपने हिसाब से इस वीडियो को समझने की कोशिश कर रहा है और इसे अपने अनुसार सोचने की कोशिश कर रहा है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @foofaji नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर होते ही यह तेजी से वायरल हो गया. लाखों लोगों ने इसे देखा और हजारों लोगों ने इस पर रिएक्शन भी दिए हैं. किसी ने इसे “फुल फिल्मी ड्रामा” कहा, तो किसी ने लिखा- “ये तो पूरी प्लानिंग लग रही है.” लोग इस वीडियो को बार-बार देखकर नई-नई बातें निकाल रहे हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930