कनाडा – सरे-डेल्टा बॉर्डर पर शनिवार की दोपहर एक ऐसा मंजर दिखा, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए. एक चमचमाती सिल्वर कलर की BMW कार और एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के बीच ‘आर-पार’ की जंग हुई. टक्कर का आलम ये था कि मोटरसाइकिल सड़क पर गिरने के बजाय किसी पंछी की तरह हवा में गोता लगा गई और सीधे ट्रैफिक सिग्नल के पोल के ऊपरी ढांचे में जाकर फंस गई. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे टक्कर के बाद बाइक जमीन छोड़ सीधे बादलों से बातें करने लगी. 

सोशल मीडिया पर जैसे ही इस हादसे की तस्वीरें और वीडियो सामने आए, मानों इंटरनेट पर भूचाल आ गया. लोग समझ ही नहीं पा रहे थे कि आखिर फिजिक्स का कौन सा कानून यहां फेल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, उन्होंने पहले सिर्फ टूटी हुई कार देखी, लेकिन जब नजरें ऊपर उठीं तो मोटरसाइकिल को वहां लटका देख कलेजा हलक में आ गया. ऐसा लग रहा था मानो किसी ने जानबूझकर उसे वहां टांग दिया हो.

पुलिस ने बताया कि इस खौफनाक भिड़ंत में बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन शुक्र है कि वह बच गया और उसकी जान को खतरा नहीं है. वहीं BMW का ड्राइवर पूरी तरह सुरक्षित है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930