प्रधानमंत्री की अपील के बाद दिल्ली सरकार ने ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ अभियान शुरू किया है. इसी के तहत फ्यूल बचाने और दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए एक नई पहल की गई है. आज से Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) ने सेंट्रल विस्टा इलाके में पहली बार हाइड्रोजन से चलने वाली शटल बस सेवा शुरू की है. 

ये बसें केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ के बीच चलेंगी. रास्ते में इंडिया गेट और विज्ञान भवन जैसे प्रमुख स्थान भी आएंगे. किराया बहुत कम, सिर्फ 10 से 15 रुपये है. बसें सोमवार से शुक्रवार सुबह 8:30 से 12:30 और शाम 3:30 से 6:30 तक चलेंगी. 

बसों से धुआं नहीं, भाप निकलती है

इस बस को चलाने का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा सरकारी कर्मचारी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें और फ्यूल की बचत करें. आपको बता दें, एक बस में 35 लोग बैठ सकते हैं. इसमें GPS और CCTV कैमरे लगे हैं, जिससे यात्रा सुरक्षित रहेगी. ये बसें ग्रीन हाइड्रोजन से चलती हैं, इसलिए इनमें से धुआं नहीं निकलता सिर्फ पानी की भाप (Water Vapour) निकलती है. यानी ये बसें प्रदूषण नहीं करतीं (Zero Pollution)

सरकार की तरफ से अभी सिर्फ 2 बसें शुरू हुई है. भविष्य में पूरे NCR में लगभग 15 ऐसी बसें चलाने की योजना है. कुल मिलाकर, यह पहल दिल्ली को साफ और प्रदूषण-मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, और भारत के 2047 तक कार्बन-न्यूट्रल बनने के लक्ष्य में मदद करेगी.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930