कोलकाता। आईपीएल 2026 का 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। गुजरात ये मुकाबाल जीतते ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी। वहीं केकेआर के लिए इस रेस में बने रहने के लिए जीत बहुत जरूरी है। ऐसे में केकेआर और जीटी के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला जा सकता है। कोलकाता के ईडन गार्डन की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए जन्नत से कम नहीं है। इस छोटे ग्राउंड की आउटफील्ड काफी तेज है, जिससे खूब चौके-छक्के लगते हैं।

इस मैदान पर काफी हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं । हालांकि, इस मैदान पर कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैयदा कर सकते हैं, क्योंकि दूसरी पारी में यहां ओस भी पड़ सकती है, जिससे गेंदबाजों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। हैड टू हैड रिकॉर्ड की बात करें, तो आईपीएल के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक छह मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें गुजरात ने चार मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि केकेआर ने सिर्फ एक मैच जीता है। हालांकि, एक मैच बेनतीजा रहा है। आंकड़ों के हिसाब से गुजरात का पलड़ा कोलकाता पर एकतरफा भारी नजर आ रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30