Maharashtra Baby Drowning Incident: महाराष्ट्र के नाशिक के आडगांव इलाके में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पानी से भरी बाल्टी में झांकना एक साल की मासूम बच्ची की जान पर भारी पड़ गया. मृतका बच्ची की पहचान हिंदवी दत्तात्रय भोसले के रूप में हुई है. जिसकी उम्र महज 1 साल थी. बताया जा रहा है कि घर में खेलते-खेलते बच्ची अचानक बाथरूम तक पहुंच गई थी. 

परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे हिंदवी घर में खेल रही थी. खेलते-खेलते उसका ध्यान बाथरूम की ओर गया और वह अचानक बाथरूम में चली गई, जहां पानी से भरी बाल्टी रखी हुई थी. बच्ची ने बाल्टी में झांकने की कोशिश की, लेकिन छोटी होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे पानी से भरी बाल्टी में गिर गई. 

इलाज से पहले ही तोड़ दिया दम

कुछ देर बाद जब घर के सदस्यों का ध्यान बच्ची पर गया तो उसके पिता दत्तात्रय भोसले ने तुरंत उसे बाल्टी से बाहर निकाला और इलाज के लिए आडगांव के वसंतराव पवार मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे. हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. कुछ ही सेकंड की लापरवाही से मासूम बच्ची की जान चली गई. इस मामले में आडगांव पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस इस घटना की आगे की जांच कर रही है.

छोटे बच्चों के लिए खतरनाक है बाल्टी

डॉक्टरों के अनुसार, 1 से 2 साल के बच्चों का सिर शरीर के मुकाबले भारी होता है. ऐसे में अगर बच्चा पानी से भरी बाल्टी या टब में झुकता है, तो उसका संतुलन बिगड़ सकता है और वह खुद बाहर नहीं निकल पाता. ऐसे में विशेषज्ञों ने माता-पिता को सलाह दी है कि वह कुछ बातों पर ध्यान दें. जैसे:-

  • बाथरूम का दरवाजा हमेशा कुंडी लगाकर बंद रखें, ताकि रेंगने या अभी चलना सीखने वाला बच्चा वहां न पहुंच सके.
  •  उपयोग में न होने पर बाल्टियों, टब या पानी के ड्रम को हमेशा खाली करके उल्टा कर दें.
  • छोटे बच्चे घर में खेलते समय घर के कम से कम एक व्यक्ति का उन पर बारीक ध्यान देना जरूरी है, उन्हें कभी भी अकेला न छोड़ें.
Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930