आईपीएल-26 के 19वें सीजन में हिमाचल के धर्मशाला में स्थित एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल का पहाड़ चढऩे को मंगलवार को आरसीबी व जीटी के बीच कांटे की टक्कर होगी। आईपीएल क्वालीफायर-एक का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु व गुजरात टाइटंस के बीच शाम सात बजे टॉस के बाद साढ़े सात बजे से शुरू होगा। मात्र 22 हज़ार क्षमता वाले विश्व के सबसे खूबसूरत मैदानों में शुमार धर्मशाला स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा होगा। इसमें शाम के समय धौलाधार की वादियों से ठंडी फिजाओं के बीच क्रिकेट को रोमांच चरम पर होगा। पूर्व चैंपियन आरसीबी के पास पांचवीं बार फाइनल में पहुंचने का मौका रहेगा। वहीं, आईपीएल में आरसीबी व जीटी आठ बार आमने-सामने हुई है, जिसमें अब तक दोनों टीमों ने चार-चार जीत दर्ज कर कांटे की टक्कर रही। अब धर्मशाला में एक टीम जीत दर्ज करके फाइनल में पहले पहुंचकर अपना स्थान पक्का करना चाहेगी।

हालांकि प्वाइंट टेबल में टॉप-दो में चल रही दोनों टीमों में से एक को हारने पर भी फाईनल में आने के लिए दूसरा मौका उपलब्ध रहेगा। आरसीबी ने आईपीएल में अब तक चार बार फाइनल में जगह बनाई है, लेकिन टीम सिर्फ एक बार ही खिताब को अपने नाम कर सकी है। पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु ने 18 साल का सूखा खत्म करते हुए पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। आईपीएल 2026 में भी टीम ने अब तक शानदार क्रिकेट खेली है। आरसीबी की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही इस सीजन काफी संतुलित दिखाई दी है। दोनेां टीमें धर्मशाला में जीत दर्ज करके फाइनल में पहुंचना चाहेंगी।

आठ मुकाबलों में दोनों टीमों की चार-चार जीत

आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल आठ मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें दोनों टीमें चार-चार जीत के साथ बराबरी पर है, लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारकर आगे निकलती है। इस मुकाबले के लिए प्रशंसकों में काफी उत्साह देखा जा सकता है।

धर्मशाला में अब तक तीन मुकाबले

धर्मशाला स्थित एचपीसीए स्टेडियम में आईपीएल के अब तक तीन मैच खेले जा चुके हैं। इसमें यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 211 रहा है, और इन तीन मैचों में से दो में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है, जबकि एक में पहले बल्लेबाजी करते हुए विजेता बनी है। ऐसे में यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए आमतौर पर स्वर्ग मानी जाती है, जहां पर कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करना चाहेंगे।

आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन

वेंकटेश अय्यर/फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार व इम्पैक्ट प्लेयर टिम डेविड हो सकते हैं।

गुजरात जायंट्स इनके दम पर

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अरशद खान, सिराज व इम्पैक्ट प्लेयर प्रसिद्ध कृष्णा हो सकते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031