सोने की कीमत में आज बुधवार को भारी गिरावट देखी जा रही है। वैश्विक और घरेलू दोनों बाजारों में कीमतें काफी गिर गई हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 4300 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 22 कैरेट सोने के रेट 3950 रुपये टूटकर 1,36,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, 18 कैरेट सोने का रेट 3230 रुपये गिरकर 1,11,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

10,000 रुपये टूटी चांदी

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू हाजिर कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, शुरुआती कारोबार में दिल्ली में चांदी का हाजिर भाव 10,000 रुपये की गिरावट के साथ 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

क्यों आई कीमतों में गिरावट?

ईरान और इजराइल के बाद अब अमेरिका और ईरान के बीच भी हमले शुरू हो चुके हैं। इससे मिडिल ईस्ट में युद्ध फिर से छिड़ गया है। इसका सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिखा है। क्रूड ऑयल आज बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। दूसरी तरफ डॉलर में भी मजबूती आई है। इन सब से महंगाई को लेकर चिंताएं फिर से बढ़ गई हैं, जिससे यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों को उच्च स्तर पर बरकरार रखने या इसमें इजाफा करने की उम्मीदें बढ़ रही हैं। उच्च ब्याज दरें सोने पर दबाव डालती हैं। यही कारण हैं कि कीमतों में गिरावट आई है।

बड़े शहरों में आज सोने के रेट

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई1,50,5501,38,0001,15,700
मुंबई1,48,8601,36,4501,11,640
दिल्ली1,49,0101,36,6001,11,790
कोलकाता1,48,8601,36,4501,11,640
बेंगलुरु1,48,8601,36,4501,11,640
हैदराबाद1,48,8601,36,4501,11,640
केरल1,48,8601,36,4501,11,640
पुणे1,48,8601,36,4501,11,640
वडोदरा1,48,9101,36,5001,11,690
अहमदाबाद1,48,9101,36,5001,11,690
जयपुर1,49,0101,36,6001,11,790

MCX पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव

हाजिर ही नहीं, वायदा बाजार में भी सोना भारी गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर 1.58 फीसदी या 2401 रुपये की गिरावट के साथ 1,50,042 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 1.17 फीसदी या 2,783 रुपये की गिरावट के साथ 2,35,745 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में भी आज भारी गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर गोल्ड का भाव 1.85 फीसदी या 79.40 डॉलर की गिरावट के साथ 4,207 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 1.81 फीसदी या 77.33 डॉलर की गिरावट के साथ 4183.52 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में भी आज गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 1.61 फीसदी या 1.05 डॉलर की गिरावट के साथ 64.19 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 1.90 फीसदी या 1.24 डॉलर की गिरावट के साथ 64.11 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31