ग्वालियर. देशभर में आए दिन इंजीनियरिंग के अजीबोगरीब नमूने देखने को मिलते रहते हैं. कहीं पुल तो कहीं टावर की इंजीनियरिंग देख लोग चौंक जाते हैं. ऐसा ही एक अजीब सड़क का मामला ग्वालियर से सामने आया है जहां पेड़ काटे बिना इंजीनियर ने सड़क बना दी और वो पेड़ सड़क के बीचों बीच खड़े हैं. इस कमाल की इंजीनियरिंग को देख लोगों ने अपना माथा पकड़ लिया है. सड़क के बीच में लगे ये पेड़ दुर्घटना का आमंत्रित कर रहे हैं.

मध्य प्रदेश में अजीबोगरीब इंजीनियरिंग के किस्से थमने का नाम नहीं ले रहे. भोपाल और इंदौर में 90 डिग्री के फ्लाईओवर बनाने के बाद अब ग्वालियर की एक सड़क अजीबोगरीब इंजीनियरिंग के चलते सुर्खियों में है. ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में पुनर्घनत्वीकरण योजना के तहत हो रहे काम में हाऊसिंग बोर्ड ने पेड़ों के बीच से सड़क बना दी. सबसे खास बात ये कि इस मामले पर हाउसिंग बोर्ड के अफसरों ने चुप्पी साध रखी है.

पुनर्घनत्वीकरण योजना के तहत चल रहा काम
यहां पुनर्घनत्वीकरण योजना का काम चल रहा है और पुराने सरकारी क्वार्टर खाली कराए जा चुके हैं. कर्मचारियों के रहने के लिए दूसरी जगह मल्टी बना दी गई है. यहां कमर्शियल कॉम्प्लेक्स आदि भी बनाए जा रहे हैं. इसके साथ ही आवगमन के लिए सड़क बनाई जा रही है.

पेड़ काटे बिना बना दी सड़क
दरअसल, इस इलाके में पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी है, ऐसे में इंजीनियरों और ठेकेदारों ने काम की जल्दबाजी में पेड़ों के बीच ही सड़क बना दी है. जब तक पेड़ नहीं कटेंगे ये सड़क किसी काम की नहीं है. जब यहां से पेड़ों का ट्रांसप्लांट होगा, ऐसे में सड़क बनने के बाद फिर से खुदेगी. बावजूद इसके करोड़ों खर्च कर सड़क बनाई जा रही है. आपको बता दें कि थाटीपुर पुनर्घनत्वीकरण योजना के तहत चंबल कॉलोनी में कर्मचारी आवासों के नजदीक थाटीपुर में करीब 500 मीटर की सड़क का निर्माण किया जा रहा है. इस सड़क से 24 घंटे के भीतर 5000 से ज्यादा वाहन गुजरते हैं. अगर लोग इस सड़क से गुजरे तो उनका घायल होना तय है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31