उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के भीटी तहसील क्षेत्र का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक बिना चादर ताने SBI के ATM में दो-दो AC की ठंडी हवा के नीचे मजे से सोता नजर आ रहा है. वो इतनी गहरी नींद में है कि ट्रांसपेरेंट शीशे का दरवाजा होने के बावजूद उसे सुबह होने का पता ही नहीं चला है. शुक्रवार सुबह जब कुछ लोगों को ATM से पैसे निकालने में दिक्कत हुई तो उन्होंने ये वीडियो बनाई और वायरल कर दी, जिस पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

जीवन राम इंटर कॉलेज के सामने लगा है ATM

कुछ लोग इसे चिलचिलाती गर्मी और उमस से बचने के लिए गजब का देसी जुगाड़ बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं. क्योंकि ये ATM जीवन राम इंटर कॉलेज के सामने लगा हुआ है. ये शहर के मुख्य रास्तों में से एक है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एटीएम से सुरक्षा गार्ड पूरी तरह गायब था और पूरी रात यह बूथ बिना किसी रखवाले के खुला रहा.

बैंक के अधिकारियों की जवाबदेही बनती है: सीओ सिटी

स्थानीय लोगों का कहना है कि आज के समय में जब पूरी की पूरी एटीएम मशीन उखाड़ ले जाने वाले शातिर गिरोह सक्रिय हैं, ऐसे में एटीएम को इस तरह लावारिस छोड़ देना बैंक प्रबंधन की बड़ी लापरवाही है. एटीएम में सोए व्यक्ति के वायरल वीडियो पर जब सीओ सिटी नितेश प्रताप से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि यह बैंक की जिम्मेदारी है. बैंक अपना सुरक्षा गार्ड रखता है. इस मामले में बैंक के अधिकारियों की ही जवाबदेही बनती है.

इस घटना पर क्या कहते हैं बैंकों के नियम

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार, एटीएम बूथ केवल बैंकिंग लेनदेन के लिए होते हैं और वहां सोना या रुकना Unauthorized Access माना जाता है. मऊ की घटना, जहां एक व्यक्ति SBI एटीएम में सो गया, ई-सर्विलांस सिस्टम की विफलता को दर्शाती है. जबकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार बैंकों के लिए हर ऑफ-साइट एटीएम पर 24 घंटे गार्ड रखना अनिवार्य नहीं है, बशर्ते डिजिटल सुरक्षा मौजूद हो.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930