दिल्ली। ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए हिंसा मामले की जांच क्राइम ब्रांच करेगी। इस मामले में अब तक 200 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। खबर है कि जल्द ही उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान कल दिल्ली के लाल किले पर हुई हिंसा के संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच करेगी। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने कल की हिंसा को लेकर आईपीसी की धारा 395 (डकैत), 397 (लूट या डकैत, मारने या चोट पहुंचाने की कोशिश), 120 बी (आपराधिक साजिश की सजा) और अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। दिल्ली पुलिस के अनुसार क्राइम ब्रांच द्वारा जांच की जाएगी। वहीं इस मामले में दिल्ली पुलिस का बयान आया है कि 26 जनवरी को आंदोलनकारी किसानों द्वारा दिल्ली पुलिस पर हमला करने से 300 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हुए हैं।
ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा मामले की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, 200 हिरासत में…
Next Article बाइक के चक्के में फंसी साड़ी, सिर के बल गिरी महिला
Related Posts
Add A Comment


















