बीसीसीई के अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत फिर बिगड़ गई है. उन्होंने दिल में फिर से दर्द की शिकायत की है. उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है. बता दें कि इसके पहले सौरव गांगुली सीने में दर्द उठने के बाद कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में गांगुली की एंजियोप्लास्टी हुई थी, उनके हृदय की तीन धमनियों में अवरोध पाया गया था जिसे हटाने के लिए उन्हें एक स्टेंट लगाया गया था. बेंगलुरु के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ देवी से_ी ने कोलकाता आकर उन्हें देखा था. उसके बाद उन्हें अस्पताल से कुछ दिनों के लिए छुट्टी दे दी गई थी. सौरव गांगुली के परिवार के सूत्रों का कहना है कि सौरव कल रात से ही हल्के दर्द की शिकायत रहे थे. आज सुबह उनके डॉक्टरों से संपर्क किया गया. डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी है. परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले जा रहे हैं और अस्तपताल में उन्हें भर्ती कराया जाएगा.
बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली के सीने में फिर दर्द, बिगड़ी तबीयत…
Previous Articleबाइक के चक्के में फंसी साड़ी, सिर के बल गिरी महिला
Next Article भाग गई पत्नी तो 18 महिलाओं को बनाया निशाना…
Related Posts
Add A Comment



















