राजकपूर के छोटे बेटे और ऋषि कपूर, रणधीर कपूर के भाई राजीव कपूर का आज निधन हो गया. इस खबर को सुनते ही पूरा बॉलीवुड सदमे में हैं. लता मंगेश्कर और तुषार कपूर सहित कई बड़े सितारों ने उनके निधन पर दुख जताया है. जानिए किसने क्या कहा है. लता मंगेश्कर ने ट्विटर पर लिखा, मुझे अभी पता चला कि राज कपूर साहब के छोटे बेटे, गुणी अभिनेता राजीव कपूर का आज स्वर्गवास हुआ. वो एक गुणी डायरेक्टर थे. उनके व्यक्तित्व को कऱीब से जानने का मौका भी मिला. एक जिंदादिल और ख़ुशमिज़ाज इंसान थे! प्रभु उनके परिवार वालों को इस दुख से जूझने की ताक़त दे. लता मंगेश्कर ने ट्विटर पर लिखा, मुझे अभी पता चला कि राज कपूर साहब के छोटे बेटे, गुणी अभिनेता राजीव कपूर का आज स्वर्गवास हुआ. सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे, यही मेरी प्रार्थना है. अभिनेता तुषार कपूर ने परिवार के प्रति सहानुभूति जताई. नावेद जाफरी ने लिखा, वो बहुत ही अच्छे इंसान थे. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. परिवार के साथ मेरी संवेदना. अभिनेता रणवीर शौरी ने भी उनके निधन पर अपना दुख जताया. आपको बता दें कि राजीव कपूर की उम्र महज 58 साल थी. हार्ट अटैक के बाद उनका निधन हुआ.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031